निःशुल्क आँख कान के जाँच रौनियाँ मे किया गया 145 मरीजो का हुआ जाँच , अमित कुमार के अगुवाई मे सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित शिविर

मनीष मिश्रा रिपोर्ट
बरारी के रौनिया पंचायत के सरपंच अमित कुमार यादव उर्फ किट्टू यादव के अगुवाई में समाजिक संगठन जन चेतना क्रांति संघ एवं नेपाल के प्रख्यात हिमाल आंखा अस्पताल के तत्वाधान में भव्य निःशुल्क मुफ्त आंख कान जॉच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर में कुल 145 लोगों ने सफलता पूर्वक आधुनिक मशीन से अपना अपना आंख कान जॉच कराया। शिविर में जरूरत मंद दवाइयां भी मुफ्त में दी गई। वहीं कई लोगों का जॉच करने के क्रम में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। जिसे संस्था द्वारा निर्धारित शुल्क से आधे शुल्क पर आधुनिक मशीन एवं उत्तम क्वालिटी की लेंस लगाते हुए ऑपरेशन करने का कार्ड जारी किया गया। शिविर में मुख्य रूप से जनचेतना क्रांति संघ के संयोजक बमबम साह, सह संयोजक रूबी कुमारी साह, हिमालय आंखा अस्पताल के मैनेजर  श्याम नारायण यादव,डा विवेकानंद चौधरी,  मार्केटिंग ऑफिसर तारा चन्द यादव , विजन ऑपरेटर श्याम कुमार रॉय शामिल थे। वहीं संयोजक बमबम साह ने कहा कि हम सभी का उद्देश्य मानव सेवा के तहत गांव गांव पहुंचकर आम जनमानस को आंख जैसे अनमोल तत्व को सुरक्षित करना है और जरूरतमंद मोतियाबिंद पीड़ितों को उचित एवं बहुत कम लगत से आधुनिक मशीन से उत्तम क्वालिटी का लेंस लगाते हुए सफलता पूर्वक अपरेशन करवाने के लिए जागरूक करना है। 
Previous Post Next Post