रिपोर्ट : मनीष मिश्रा, बरारी (कटिहार)
बरारी प्रखंड अंतर्गत बरारी नगर पंचायत क्षेत्र में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार कश्यप उर्फ हिटलर यादव ने संयुक्त रूप से आठ विकास योजनाओं का फीता काटकर शिलान्यास किया।
मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने बताया कि ये सभी योजनाएँ नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार की स्वीकृत योजनाओं के तहत पूरी की जा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि —
- वार्ड संख्या 10 में दीपक चौहान के घर से पवन राय के घर तक ₹7,95,900 की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य होगा।
- वार्ड संख्या 7 में किरण जायसवाल के घर से विजय साह के घर तक ₹8,40,600 की लागत से कार्य होगा।
- ऐलवेथेल स्कूल से कर्लभट तक ₹8,20,390 की लागत से सड़क निर्माण कराया जा रहा है।
- वार्ड संख्या 9 में भगवान अग्रवाल के घर से श्याम सिंह के घर तक ₹14,19,680 की लागत से तथा एक अन्य स्थल पर ₹14,40,500 की लागत से दो पीसीसी सड़कें एवं दो आरोह (पानी की टंकियाँ) बनाई जा रही हैं।
मुख्य पार्षद ने कहा कि बरारी नगर पंचायत की कोई भी सड़क अब जर्जर नहीं रहेगी। सभी मुख्य गलियों और मार्गों की पीसीसी ढलाई कराई जाएगी ताकि आम जनता को आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा —
“जनता के हित और क्षेत्र के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर हूँ।”
इस अवसर पर मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव, प्रतिनिधि नीरज कुमार कश्यप (हिटलर यादव), वार्ड पार्षद मनोज कुड़ैल, प्रदीप मंडल, राजू मियां, मैमूर रिंकी देवी, बमभोल, अर्जुन मंडल, आशिकी मंडल, अन्नु भारती, रामनाथ चौधरी समेत कई गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।