मनीष मिश्रा बरारी (कटिहार)।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बरारी प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटरों तथा विभिन्न सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तय समय के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर गणतंत्र दिवस की गरिमा को नमन किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच पारंपरिक मिठाई जलेबी का वितरण किया गया।
प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत गांधी स्मृति भवन, गुरुबाजार से की गई। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय तथा बरारी नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
इसी क्रम में रेफरल अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुशर्फ, बाढ़ नियंत्रण विभाग तथा बरारी थाना परिसर में थाना प्रभारी सुमेश कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड संसाधन केंद्र, गुरुनानक उच्च विद्यालय, जागेश्वर उच्च विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय, भगत सिंह चौक समेत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान के साथ सलामी दी गई।
Tags
बरारी । कटिहार