बरारी/कोढ़ा करिहार
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी सह जनप्रतिनिधि संतोष मेहता की पहल पर बरारी एवं कोढ़ा क्षेत्र के पत्रकारों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संतोष मेहता के निजी आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं सम्मान सामग्री भेंट कर उनके सामाजिक योगदान को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए संतोष मेहता ने कहा कि पत्रकार देश के चौथे स्तंभ हैं और समाज की सच्चाई को सामने लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर निष्पक्ष समाचार संकलन करते हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को समाज तक पहुंचाते हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में कुछ कुंठित मानसिकता के लोग पत्रकारों को हीन दृष्टि से देखते हैं, जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।
सम्मान समारोह में कोढ़ा से दैनिक जागरण के पत्रकार आलोक मेहता, सितेश कुमार सिंह, हिन्दुस्तान के समीर कुमार, संभू करुणाकर, ब्रिजेश सिंह, संजय कुमार, श्रवण कुमार, वहीं वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मिश्रा, सोनू तिवारी, मनीष मिश्रा, सुमन साह सहित कई प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों में श्रीपति मेहता, रामचरित्र, उपेन्द्र, राजपाल, कपिल दास, शंभू रविरास, नीरज रविदास, मंथन मेहता, निरंजन मेहता, मनोज यादव, पिंकू यादव, अशोक यादव, दिलीप मेहता, सुशील मेहता, नागेन्द्र मेहता सहित अन्य लोग शामिल थे।