दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन आज खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच उँचला बनाम कटिहार के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए कटिहार की टीम ने जीत दर्ज की और टूर्नामेंट की विजेता बनी। वहीं उँचला की टीम उपविजेता रही।
इस दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन 15 तारीख को बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव के द्वारा किया गया था। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बाद सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए कटिहार और उँचला (बरारी) की टीमें फाइनल में पहुँची थीं।
फाइनल मुकाबले में कटिहार टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को कप के साथ ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि मुख्य पार्षद बबीता कुमारी एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव के द्वारा प्रदान की गई। वहीं उपविजेता उँचला टीम को कप के साथ ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशांत कुमार को “मैन ऑफ द सीरीज” के खिताब से नवाजा गया।
इस अवसर पर मुख्य पार्षद बबीता कुमारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव, युवा नेता रजत कुमार, नगर पंचायत लेखापाल विशाल कुमार, वार्ड पार्षद राजू मियां, पंकज यादव, डॉ. प्रीतम जायसवाल, सियाराम भगत, कमेटी सदस्य, बरारी क्रिकेट क्लब के गौरव जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं भारी संख्या में स्थानीय खेलप्रेमी मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल भावना को नई ऊर्जा मिली और युवाओं में उत्साह देखने को मिला।
Tags
बरारी /कटिहार