बरारी हॉट के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

मनीष मिश्रा बरारी / कटिहार
आज सुबह करीब 9 बजे बरारी हॉट भारती टोला के सामने एक भीषण सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पूरा पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान आयुष कुमार यादव, निवासी लक्ष्मीपुर (बरारी प्रखंड) के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल से बरारी हॉट से लक्ष्मीपुर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही 10 चक्का ट्रेलर (संख्या: UP 78 CT 9441) की चपेट में आ गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को बरारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. मुकेश कुमार एवं विनोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना संबंधित थाना को दे दी गई है, आगे की कार्रवाई जारी है।
Previous Post Next Post