मनीष मिश्रा बरारी (कटिहार):
सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही जिले सहित बरारी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह हर्ष व्यक्त किया गया और लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं।
इसी क्रम में बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद एवं लोकसभा प्रभारी भाजपा नेत्री बबीता कुमारी यादव ने पटना पहुँचकर नव नियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर बबीता कुमारी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के सर्वांगीण विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ समय पर मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार सदैव जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
बबीता कुमारी यादव ने यह भी कहा कि बिहार अब नई ऊर्जा और विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा तथा आम लोगों की उम्मीदों पर सरकार पूरी तरह खरी उतरेगी।
वहीं दूसरी ओर बरारी भाजपा एवं जदयू के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। इनमें प्रमुख रूप से नीरज कुमार कश्यप उर्फ हिटलर यादव, इंजीनियर विकास तिवारी, जदयू के मनोज सिंह कुशवाहा, राजीव चौधरी, अजय सिंह, अर्चना कुमारी, शीला जायसवाल, राजीव भारती, विक्की साह, मनोरंजन पाल, राजीव भगत, गौरी शंकर चौधरी, कृष्ण मोहन साह, सरदार रंजीत सिंह, अखिलेश सिंह कुशवाहा, मुन्ना चौधरी, छोटू खान, रविंद्र चौधरी, अमित चौधरी, चंद्र मोहन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा और राज्य में सुशासन के साथ-साथ जनहित की योजनाओं को और मजबूती मिलेगी।
Tags
कटिहार / बरारी