मनीष मिश्रा बरारी कटिहार
बरारी (कटिहार)। 68 विधानसभा क्षेत्र बरारी में रविवार को एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। छठ पूजा के पावन अवसर पर बरारी नगर पंचायत क्षेत्र में नारियल फ़ोड़कर और फीता काटकर चुनाव कार्यालय की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। महिलाओं की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
उद्घाटन मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। जनता सब जानती और समझती है। इस बार एनडीए सातों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और महाठगबंधन को जनता नकार देगी।" उन्होंने दावा किया कि एनडीए सभी जाति और समुदायों को साथ लेकर चल रही है।
वहीं बरारी के विधायक बिजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बरारी में विकास कार्यों का नया अध्याय लिखा गया है। सड़क, नाला, बिजली, पानी, शिक्षा और सुरक्षा हर क्षेत्र में काम हुआ है। विरोधियों को विकास दिखाई नहीं देता क्योंकि उनकी आंखों पर ईर्ष्या और नकारात्मकता की चश्मा चढ़ा है।" उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास एनडीए के साथ है और आने वाले समय में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य गुणसागर पासवान, जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित सिंह, पैक्स अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, भाजपा नेता विकास तिवारी, राजीव कुमार भारती, हेमंत चौहान, लोजपा के भोला सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की शाह, सुजीत चौधरी, जदयू के वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन सिंह, अमरेंद्र सिंह अमर, अखिलेश कुशवाहा, वार्ड पार्षद प्रदीप, मुखिया प्रतिनिधि राजीव भारती, शंभू महलदार, वीरेंद्र सिंह बाम्बी, उपमुखिया प्रतिनिधि छोटू, समिति प्रतिनिधि अनुराग भारती समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
कटिहार