मनीष मिश्रा | बरारी, कटिहार।
बरारी थाना कांड संख्या 17/26 दिनांक 18/01/2026 के अंतर्गत दर्ज मोटर पंप चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला धारा 303(2) / 317(2) बी.एन.एस. 2023 के तहत दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू कुमार, पिता मल्लू सिंह, साकिन शिशीया, थाना बरारी, जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को चोरी गई मोटर पंप के साथ गिरफ्तार किया।
आवश्यक अग्रिम कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप देखा जा रहा है।
Tags
बरारी / कटिहार