कप्तान अभिषेक मिश्रा की तूफानी पारी से RHBC11 को शानदार जीतबरारी क्रिकेट क्लब सीजन-3 के अंतरजिला टूर्नामेंट में महेशपुर पर 6 विकेट से जीत


मनीष मिश्रा बरारी कटिहार /
जागेश्वर उच्च विद्यालय, गुरुबाजार मैदान में आयोजित बरारी क्रिकेट क्लब सीजन-3 के अंतर्गत खेले गए अंतरजिला क्रिकेट मुकाबले में हॉस्पिटल क्रिकेट क्लब गुरुबाजार (RHBC11) ने महेशपुर की टीम को 6 विकेट से पराजित किया।
टॉस जीतकर कप्तान अभिषेक मिश्रा ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महेशपुर की टीम 12 ओवर में 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गुरुबाजार की ओर से संजीव, साहिल, स्पीड और राजेश ने 2-2 विकेट लिए, जबकि कप्तान अभिषेक मिश्रा ने 1 अहम विकेट झटका।
96 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RHBC11 की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। साजिद ने 46 रनों की उपयोगी पारी खेली। अंत में कप्तान अभिषेक मिश्रा ने महज 5 गेंदों में 23 रन बनाकर छक्का लगाते हुए टीम को 8 ओवर में जीत दिला दी।
मैच के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
Previous Post Next Post