कटिहार जिला के बरारी थाना अंतर्गत बकिया दियारा क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस ने सघन अभियान चलाकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरज कुमार यादव, विक्की यादव एवं गुड्डू कुमार यादव, तीनों साकिन बकिया सुखाय के रूप में हुई है।
पुलिस ने तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई बरारी थाना प्रभारी सुमेश कुमार एवं पुअनि दिवाकर कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की और तीनों अभियुक्तों को मौके से धर दबोचा। बरामद हथियार व कारतूस को जब्त कर विधिवत कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
Tags
बरारी / कटिहार