तीनटंगा ने पवई को हराकर जीता खिताब, मुख्य पार्षद ने दिया सिल्ड पुरस्कार



मनीष मिश्रा कटिहार / बरारी

कटिहार जिले के कटिहार अंतर्गत बरारी नगर पंचायत स्थित जागेश्वर उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित 12 दिवसीय युवा क्रिकेट क्लब बरारी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला तीनटंगा बनाम पवई के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में तीनटंगा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच में पवई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 16 ओवर के मैच में पवई की पूरी टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तीनटंगा की टीम ने 15.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज जीत ली।
 विजेता टीम को मिला ₹35 हजार का पुरस्कार
विजेता टीम  तीनटंगा को बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव एवं राजीव भारती द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही विजेता टीम को 35 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि भी दी गई।
उपविजेता रही पवई टीम को सेकेंड रनर-अप शील्ड से सम्मानित किया गया तथा 21 हजार रुपये की नगद राशि मुख्य पार्षद द्वारा प्रदान की गई।
 पूरे टूर्नामेंट का सफल आयोजन साजन जैसवाल, निलेश यादव, सजल गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, राहुल चौधरी, रोहित साहनी, नंदन गौरव जायसवाल, अरविंद कुमार सहित अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया। वहीं टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका राहुल चौधरी, रोहित साहनी एवं अरविंद कुमार ने निभाई।
स्थानीय खेल प्रेमियों की भारी भीड़ के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया और आयोजन के सफल समापन पर खिलाड़ियों व दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया।
Previous Post Next Post