बरारी प्रखंड में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार, 18 फरवरी 2026 को गंगेश्वर नाथ शिव मंदिर, बारीनगर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सम्मेलन की रूपरेखा, अतिथि आमंत्रण, मंच सज्जा, प्रचार-प्रसार, संचालन व्यवस्था तथा विद्यालयों से संपर्क कर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सर्वसम्मति से कार्यक्रम स्थल के रूप में राम जानकी ठाकुरबाड़ी, गुरूबाजार (बरारी) का चयन किया गया।
कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। आयोजन की सफलता के लिए समन्वय और अनुशासन पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में कटिहार से श्री आशीष झा, श्री अनीश सिंह एवं अभिषेक सिंह ‘प्रिंस’ की विशेष उपस्थिति रही। सम्मेलन का कार्यक्रम प्रमुख गंगा समग्र के जिला संयोजक मनोज साह को बनाया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। प्रमुख रूप से प्रवीण रिंकू, जीवछ गुप्ता, राजकुमार साह, राणा सिंह, अखिलेश कुशवाहा, दीपक चौधरी, हरदेव मंडल, विकास साह, सुमन साह एवं राजेन्द्र मंडल सहित अनेक सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयास और जनसहभागिता से यह सम्मेलन क्षेत्र में नई ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश
Tags
कटिहार / बरारी