हत्या मामले का खुलासा: पत्नी की हत्या कर पति ही निकला कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार



मनीष मिश्रा बरारी कटिहार
बरारी (कटिहार)। 
बरारी के सेमापुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्या मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में मृतका का पति ही मुख्य अभियुक्त निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने गंभीरता से अनुसंधान शुरू किया। वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की परतें खोलते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया।
जांच के दौरान मृतका के पति की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया और इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद कर ली गई है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में तेजी और पारदर्शिता से कार्रवाई की गई है तथा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
कटिहार जिले में इस खुलासे के बाद पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने अपराध पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की जा रही है।
Previous Post Next Post