ज्ञान, संस्कृति और अनुभव का संगम: बिहार दर्शन से निखरी छात्राओं की सोचमुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत गुरुनानक कन्या मध्य विद्यालय की प्रेरक पहल

मनीष मिश्रा बरारी कटिहार /
बरारी (कटिहार): मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत गुरुनानक कन्या मध्य विद्यालय गुरुबाजार की छात्राओं को पूर्णिया एवं अररिया जिले के विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक स्थलों का शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया। इस अवसर पर छात्राओं में गजब का उत्साह और नई चीजें सीखने की जिज्ञासा देखने को मिली।
परिभ्रमण के दौरान छात्राओं ने बायो डायवर्सिटी पार्क, भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूरण देवी मंदिर, काली मंदिर तथा रानी सती मंदिर सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया। इन स्थलों पर बच्चों ने जैव विविधता, कृषि अनुसंधान, ऐतिहासिक महत्व एवं पौराणिक कथाओं से जुड़ी जानकारियाँ प्राप्त कीं।
इस शैक्षणिक यात्रा का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक भगत सिंह ने किया। भ्रमण दल को वार्ड पार्षद श्री रामनाथ चौधरी, पूर्व अध्यक्ष कामेश्वर जायसवाल एवं सचिव अनिता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शिक्षा का नया आयाम :
इस परिभ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को किताबों की सीमाओं से बाहर निकालकर वास्तविक जीवन, संस्कृति और पर्यावरण से जोड़ना था। सामूहिक चर्चा और शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्राओं ने जाना कि शिक्षा का अर्थ केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि अनुभव और अवलोकन से ही ज्ञान पूर्ण होता है।
इस सफल आयोजन में संतोष कुमार, अजमल हुसैन, वसीम एवं सचिव अनिता कुमारी की सराहनीय भूमिका रही। विद्यालय परिवार एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Previous Post Next Post