आस्था की अग्नि में जली बुराई, बरारी थाना चौक पर धूमधाम से हुआ होलिका दहन


मनीष मिश्रा बरारी (कटिहार) :
बरारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित थाना चौक पर सोमवार की रात होलिका दहन का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना के बाद होलिका में अग्नि प्रज्ज्वलित की गई, जिसके साथ ही वातावरण जयकारों और मंगलकामनाओं से गूंज उठा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला।
आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने में राज सिंह, गौरव सिंह, रवि, मुन्ना चौधरी, दीपक सिंह, सोनू सिंह, मनीष, ऋषु और आनंद सहित अन्य युवाओं ने अहम भूमिका निभाई। सभी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Previous Post Next Post