पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत नोटिस प्राप्त व्यक्तियों की बरारी थाना में हुई उपस्थिति


मनीष मिश्रा बरारी (कटिहार) :
कटिहार जिला अंतर्गत बरारी थाना द्वारा दिनांक 03-03-2026 को पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत जिन व्यक्तियों को नोटिस तामिला कराया गया था, वे सभी निर्धारित तिथि एवं समय पर थाना बरारी में उपस्थित हुए।
थाना परिसर में उपस्थित हुए संबंधित व्यक्तियों से पुलिस पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक पूछताछ की गई तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित अवांछित गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से की गई थी।
बरारी थाना द्वारा स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई समय-समय पर की जाती रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे कानून का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि से दूर रहें।
Previous Post Next Post