रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा निकली, क्षेत्र में गूंजे जय श्रीराम के नारे


मनीष मिश्रा बरारी (कटिहार):
रामनवमी के पावन अवसर पर बलुआ क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा बलुआ स्थित राधा कृष्ण हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर गौरीडिह, काली स्थान, घुसकी होते हुए बलुआ चौक पहुंची और अंततः सुजापुर तक गई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा।
शोभा यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों के किनारे उमड़ी रही। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।
इस आयोजन का नेतृत्व गौरीधाम शिव मंदिर फाउन्डेशन के संयोजक इंजीनियर विकास तिवारी के अगुवाई में किया गया। उनके साथ प्रमुख रूप से प्रशांत चौहान, सुनील मंडल, अमन साह, विशाल चौहान, रामआशीष चौहान, शरद चौधरी एवं सुजीत चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगो का काफी सहयोग रहा जिससे पूरे कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।
रामनवमी के इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भाईचारे का संदेश फैलाया।

Previous Post Next Post