विकास तिवारी के प्रयास से गौरीधाम में रामनवमी पर भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों की रही खास मौजूदगी

मनीष मिश्रा बरारी कटिहार /
पावन पर्व रामनवमी के शुभ अवसर पर बरारी प्रखंड स्थित गौरीधाम शिव मंदिर परिसर में भव्य प्रसाद सह भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व शिव मंदिर फाउंडेशन के संयोजक एवं समाजसेवी इंजीनियर विकास तिवारी ने किया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, नेता एवं समाजसेवी शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों में बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के पुत्र सौरभ अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ,युवा नेता गौतम भगत, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विक्की शाह, बजरंग दल के राजीव भगत एवं प्रवीण उर्फ रिंकू सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर आयोजक इंजीनियर विकास तिवारी द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए लोगों ने रामनवमी के इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला बताया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी लोगों ने शांति एवं सुव्यवस्था के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
अंत में आयोजक विकास तिवारी ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Previous Post Next Post