बरारी में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा की गई ईद की नमाज़, उमड़ी भारी भीड़


मनीष मिश्रा बरारी (कटिहार):
बरारी प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी बारीनगर पंचायत स्थित ईदगाह में ईद का त्योहार पूरे अकीदत, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मरघिया ईदगाह के इमाम हाजी इमरान साहब ने सुबह करीब 8 बजे ईद की नमाज़ अदा कराई।
नमाज़ में आसपास के करीब 25 गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुबह से ही ईदगाह परिसर में नमाजियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और नमाज़ के समय पूरा परिसर खचाखच भरा रहा।
नमाज़ के बाद इमाम हाजी इमरान साहब ने क्षेत्र में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ कराई। नमाज़ के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह मुखिया पति अब्दुल्ला सुबह से ही मौके पर मौजूद रहकर लगातार निगरानी करते रहे। वहीं, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिहार के आरक्षी अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर बरारी थाना अध्यक्ष सुमेश कुमार द्वारा ईदगाह सहित सभी नमाज़ स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल्ला, पूर्व मुखिया नियमातुर रहमान, उप मुखिया जमी अहमद, मौलाना अब्दुल तवाब, मौलाना अकमल हुसैन, खैरूल बसर एवं तैयमूर आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post