मनीष मिश्रा बरारी कटिहार /
कटिहार पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने दिनांक 30.03.2026 सोमवार को बरारी थाना पहुंचकर कांड अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की। उनके आगमन पर बरारी पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, अंचल निरीक्षक कोढ़ा एवं थानाध्यक्ष की उपस्थिति में कांड अनुसंधान, CCTNS, दागी पंजी, मालखाना, CD पार्ट-2/3 सहित अन्य अभिलेखों का गहन अवलोकन किया। साथ ही थाना के कंप्यूटर कक्ष, पुरुष एवं महिला हवालात और पूरे परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया।
एसपी शिखर चौधरी ने थानाध्यक्ष सुमेश कुमार से विभिन्न कांडों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और अनुसंधानकर्ताओं से एक-एक कर मामलों की समीक्षा की। उन्होंने डायरी को नियमित अपडेट रखने, अपराध नियंत्रण के लिए गश्ती बढ़ाने तथा लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए।
इसके साथ ही अपराध के ग्राफ का विश्लेषण करते हुए न्यायालय से संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया तथा हत्या सहित अन्य गंभीर मामलों में जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया।
काफी देर तक चली समीक्षा बैठक में एसपी ने लंबित कांडों के जल्द निपटारे पर विशेष जोर दिया और सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीएसपी रंजन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुमेश कुमार, एसआई छोटू कुमार, पुअनि गौरव कुमार, पीएसआई आलोक कुमार, एसआई विद्या चक्रवर्ती, एसआई प्रियंका कुमारी, अंजनी कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
Tags
कटिहार / बरारी