बरारी में भाकपा का धरना: मजदूर-किसान व बेरोजगारों के मुद्दों पर सरकार को चेतावनी


मनीष मिश्रा बरारी (कटिहार): 

प्रखंड परिसर में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मजदूर, किसान और बेरोजगारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई।
धरना का नेतृत्व करते हुए कामरेड राजेंद्र प्रसाद यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने श्रम कानूनों को कमजोर करने की कोशिशों पर रोक लगाने और किसान-मजदूर विरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन में मनरेगा को सशक्त बनाए रखने, सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, भूमिहीनों को जमीन का पर्चा देने, हदबंदी व भूदान की जमीन का वितरण तथा किसानों को उचित मूल्य पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग शामिल रही। साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने पर भी जोर दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous Post Next Post