जनादेश में विकास और सुशासन की झलक, बरारी में भाजपा नेतृत्व ने जताया आभार - बबीता कुमारी


बरारी/कटिहार।

असम, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिले प्रचंड जनादेश को लेकर बरारी नगर पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज है। इस बार जश्न के साथ-साथ जनादेश के संदेश और उसके मायने पर भी जोर दिया जा रहा है।
बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद सह भाजपा नेत्री व कटिहार लोकसभा प्रभारी बबीता कुमारी यादव ने कहा कि “यह परिणाम केवल जीत नहीं, बल्कि जनता द्वारा विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व को दिया गया स्पष्ट समर्थन है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में बदलाव लाया है, तथा महिला सशक्तिकरण के विशेष बल दिया है जिसका असर चुनाव परिणामों में साफ दिखा।
उन्होंने आगे कहा कि गृह मंत्री अमित साह की रणनीतिक क्षमता और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नवीन के संगठनात्मक विस्तार ने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया है।
पश्चिम बंगाल के संदर्भ में बबीता कुमारी यादव ने कहा कि वहां भाजपा के प्रमुख नेता सुभेन्द्रु अधिकारी ने जिस तरह से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पार्टी को आगे बढ़ाया, वह इस जनादेश में महत्वपूर्ण कारक रहा।
मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह युवा समाजसेवी नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव ने कहा कि “जनता अब केवल वादों पर नहीं, बल्कि काम और परिणाम पर भरोसा कर रही है। यही कारण है कि भाजपा को इतना व्यापक समर्थन मिला है।”
उन्होंने यह भी कहा कि यह जनादेश आने वाले समय में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को और गति देगा, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।
स्थानीय स्तर पर लोगों का मानना है कि यह परिणाम राजनीतिक दिशा के साथ-साथ जनता की अपेक्षाओं का भी संकेत है, जिस पर खरा उतरना अब सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
Previous Post Next Post