यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास और जनकल्याण की नीतियों पर जनता की मुहर है - ई० विकास तिवारी


मनीष मिश्रा
कटिहार / बरारी

असम, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल में आए ताजा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिले ऐतिहासिक जनादेश ने देश की राजनीति में नया संदेश दिया है। इस बंपर जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। जगह-जगह जश्न, मिठाई वितरण और आतिशबाजी के साथ खुशी मनाई जा रही है।
इस प्रचंड जीत का श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह की रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नीतीन नवीन के संगठनात्मक कौशल को दिया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सफलता विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां पार्टी के बुलंद चेहरे सुभेन्द्रु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़ी चुनौती देते हुए उनको भवानीपुर सीट से मात दी तथा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भाजपा को बड़ी बढ़त दिलाने में योगदान दिया।
इसी क्रम में कटिहार के भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री एवं गौरीधाम शिवमंदिर फाउंडेशन के संस्थापक सह संयोजक ई० विकास तिवारी ने इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास और जनकल्याण की नीतियों पर जनता की मुहर है। देश की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है।”
विकास तिवारी ने आगे कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों तक प्रभावी रूप से पहुंची हैं, जिसके चलते जनता ने प्रचंड समर्थन दिया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की सशक्त जीत बताते हुए कहा कि आने वाले समय में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
स्थानीय स्तर पर भी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी एक-दूसरे को बधाई देते हुए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं।

Previous Post Next Post