जनगणना कार्य में तेजी लाने को लेकर प्रखंड स्तर पर समीक्षा बैठक


सुमन साह
बरारी कटिहार /
बरारी प्रखंड मुख्यालय सभागार में रविवार को जनगणना कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने की। इसमें विभिन्न सर्किलों के पर्यवेक्षक एवं प्रगणक शामिल हुए।
बैठक में एचएलओ ऐप पर कम डेटा एंट्री वाले प्रगणकों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही ऐप संचालन में आ रही समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने समय पर सही जानकारी अपलोड करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज के साथ बीएसओ अंजनी कुमार, मोहम्मद मुख्तार, राकेश कुमार, कामाख्या नारायण, चंदन कुमार, छोटू चौधरी समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post